रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में आज करेंगे 10 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में आज करेंगे 10 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रायपुर, 04 सितंबर 2021नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग क्षेत्र के विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया अपने विधानसभा में 5 सितंबर को लगभग 10 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मंत्री डॉ. डहरिया निर्मलकर धोबी समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत राशि 11.60 लाख रुपए, मरार समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत राशि 15 लाख रुपए, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक अभियंता एवं उप अभियंता हेतु दो नग एफ टाइप आवास एवं दो नग जी टाईप आवास निर्माण कार्य लागत राशि 75.05 लाख रुपए, इंदिरा चौंक से राजीव गांधी उद्यान से एन.एच.रोड तक स्ट्रीट लाइट विद्युतीकरण कार्य लागत राशि 41.55 लाख रुपए, पौनी पसारी बाजार निर्माण कार्य लागत राशि 25.51 लाख रुपए, डॉ.भीमराव अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन के चारों ओर बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य लागत राशि 42.71 लाख रुपए, वार्ड क्र. 04 में मुक्तिधाम निर्माण कार्य लागत राशि 21.16 लाख रुपए, डॉ.भीमराव अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन में बाहरी विद्युतीकरण कार्य लागत राशि 18.15 लाख रुपए, शासकीय अरूंधती देवी उच्च.मा.विद्यालय में 04 नग अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत राशि 33.35 लाख रुपए के कार्यों का लोर्कापण करेंगे। इसी तरह वे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकडरी स्कूल निर्माण कार्य लागत राशि 196.53 लाख रुपए,नरसिम्हा पेट्रोल पंप से नाला तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य लागत राशि 84.88 लाख रुपए, राजिम तिगड्डा से अकोली रोड तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य लागत राशि 82.41 लाख रुपए, अकोली रोड से एन.एच.नाला तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य लागत राशि 48.56 लाख रुपए, अकोली रोड से एन.एच.नाला तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य लागत राशि 78.37 लाख रुपए, वार्ड क्र. 01 में विभिन्न स्थानों सी.सी.रोड एवं आर.सी.सी.नाली निर्माण कार्य लागत राशि 89.25 लाख रुपए, इंदिरा चौंक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य लागत राशि 60.74 लाख रुपए, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजनांतर्गत 50 नग व्यवसायिक दुकान निर्माण कार्य लागत राशि 61.33 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।