Advertisement

Rashifal, 05 September 2021: चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए रविवार कैसे रहने वाला है.

Rashifal, 05 September 2021: चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए रविवार कैसे रहने वाला है.

मेष (Aries): सौंदर्य और व्यक्तिमत्व पर आप खास ध्यान देंगे. किसी बड़ी हॉबी को पूरा करने में अपना पूरा दिन बिता सकते हैं. संतान की ओर से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं. व्यापार में लाभ मिल सकता है. बेरोजगारों को इच्छित नौकरी मिल सकती है.

वृषभ (Taurus): रविवार आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा. आपके कामों की तारीफ हो सकती है. आपको अपने व्यवसाय के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी. किरायेदारी से जीविका चलाने वाले लोगों को अपना पैसा प्राप्त हो सकता है.

मिथुन (Gemini): आपके लिए रविवार शुभ और उन्नति कारक है. नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी. राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा. आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे. मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं होने से निराशा हो सकती है.

कर्क (Cancer): अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे. अपने अंदर छिपी ऊर्जा को बाहर निकालने की आवश्यकता है. आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं. ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे.

सिंह (Leo): रविवार आपके लिए नई सौगात लेकर आएगा. कारोबारियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा. लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ेगी. प्रोफेशनल क्षेत्र में एक ही तरह का काम करते करते थोड़ी सी बोरियत हो सकती है. मेहनत के बल पर कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे.

कन्या (Virgo): आपके लिए दिन बहुत अच्छा परिणाम देने वाला है. दूसरों से सहयोग पाना आपके लिए आसान होगा. किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन अर्जित करेंगे. महिलाएं नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तुला (Libra): आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है. आमदनी बढ़ाने के लिए किया जा रहा प्रयास अब सफल होता नजर आ रहा है. पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा. जीवनसाथी आपसे प्रभावित होगा.

वृश्चिक (Scorpio): रविवार आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा. अपने कार्य व्यापार व्यवसाय में बुद्धिमानी का प्रयोग करेंगे जिससे आपका कार्य बिगड़ने से बच जाएगा. पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है. देश से बाहर जाने का विचार बना सकते हैं.

धनु (Sagittarius): आपके लिए रविवार मंगलमय साबित होगा. जीवन साथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है. सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी. करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं. धन के मामले में धैर्य बनाकर रखें.

मकर (Capricorn): रविवार आपके लिए मजबूत है. समाजिक क्षेत्र में आपकी दिलचस्पी बढ़ने के संकेत हैं. अपना दायरा बढ़ा सकते हैं. कोई नया आइडिया आप अपने व्यापार में लगाएंगे. अटकी योजना को फिर से शुरू करने का सही समय है. लेन देन से जुड़े कार्य पूरे कर सकते हैं.

कुंभ (Aquarius): आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आपके द्वारा किए गए किसी भी काम के तुरन्त रिजल्ट मिलेंगे. संतान के लिए कोई निवेश या प्रापर्टी ले सकते हैं. हवाई यात्रा का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है. कुंवारों की शादी तय हो सकती है.

मीन (Pisces): आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिए को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे. समय की अनुकूलता का आभास होगा. व्यवसायिक गतिविधियों में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है. किसी फ्रैंड की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा. पारिवारिक उत्साहवर्धक समाचार आएंगे.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47