Advertisement

14 आपदा पीड़ितां के परिजनों को आर्थिक सहायता

arthik shayata

14 आपदा पीड़ितां के परिजनों को आर्थिक सहायता

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सरगुजा जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदा के कारण 14 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। अपर कलेक्टर ए.एल. ध्रुव के द्वारा आपदा पीड़ितो के परिजनों को वितरित करने के लिए कुल 56 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र के खण्ड 6-4 में संशोधित प्रावधान के तहत पीड़ितो के परिजनों को देने के लिए 4-4 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले में तहसील अम्बिकापुर के ग्राम भफौली के  वकील राम आत्मज सोमार साय की मृत्यु 14 जुलाई 2013 को गड्ढ़ानुमा खेत के पानी में डूबने से हो गई थी। इसके अलावा अम्बिकापुर तहसील की ही ग्राम बलसेड़ी निवासिनी परमेश्वरी बाई पति स्व. संतोष कुमार पैकरा, ग्राम रनपुरखुर्द के सेतलाल राजवाड़े आत्मज बुढऊ राम राजवाड़े के मृत्यु 26 सितंबर 2018 को नाला में डूबने से, तहसील उदयपुर के ग्राम सायर के  इंजोर साय  आत्मज हरि राम की मृत्यु 11 जुलाई 2019 को, तहसील लुण्ड्रा के ग्राम सेमरपारा के अनिल सोनी आत्मज श्याम बिहारी सोनी की मृत्यु 14 अगस्त 2019 को ढोढ़ीनुमा गड्ढे के पानी में डूबने से,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तहसील दरिमा के ग्राम ससकालो के गुरुचरण सिंह आत्मज बलदेव सिंह की मृत्यु 31 मार्च 2020 को, तहसील दरिमा के ही ग्राम पम्पापुर की अनिता पति शिवधारी राम की मृत्यु 14 अप्रैल 2020 को तालाब के पानी में, तहसील उदयपुर के ग्राम करौंदी निवासिनी ननकेशरी पति स्व. आधार राम की मृत्यु 3 जुलाई 2020 को तालाब में डूबने से, उदयपुर तहसील के ही ग्राम ललाती निवासिनी सीमा आत्मज जे.पी. सिंह की मृत्यु 3 जुलाई 2020 को ढोढ़ी में डूबने से, तहसील अम्बिकापुर के ग्राम मेण्ड्राकला निवासिनी  सीताबाई पति चरका राम की मृत्यु 31 मई 2020 को सांप काटने से,

तहसील लुण्ड्रा के ग्राम बुलगा निवासिनी हीरामनी आत्मज राजकुमार की मृत्यु 27 सितंबर 2020 को कुंआ में डूबने से, तहसील अम्बिकापुर के ग्राम भकुरा निवासी राहुल पिता स्व. सीता राम की मृत्यु 20 दिसंबर 2020 को तालाब के पानी में डूबने से, तहसील अम्बिकापुर के ग्राम बरनीझरिया निवासी श्याम साय पण्डों पिता रामजीत पण्डों की मृत्यु 23 दिसंबर 2019 को आग से जलने से  तथा तहसील उदयपुर के ग्राम मोहनपुर के ओमप्रकाश आत्मज सुखराज की मृत्यु 30 दिसंबर 2019 को मधुमक्खी काटने के कारण हो गई थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47