Advertisement

पी.ई.टी एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा कल

breaking news

पी.ई.टी एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा कल

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   छत्तीसगढ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 8 सितंबर 2021 को पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली  प्रातः 9 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक पी.ई.टी. प्रवेश परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1101 राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर एवं 1102 शासकीय बहुउद्देशीय उ0मा0वि0 अम्बिकापुर में तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2 बजे से सायं 05ः15 बजे तक पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1101 राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर, 1102 शासकीय बहुउदे्शीय उ0मा0वि0 अम्बिकापुर, 1103 शासकीय कन्या उ0मा0 वि0 अम्बिकापुर एवं 1104 शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर  संजीव कुमार द्वारा परीक्षा केन्द्र के कार्यों एवं नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता दल गठन किया गया है। उन्होंने तहसीलदार अम्बिकापुर  भूषण सिंह मण्डावी, नायब तहसीलदार दरिमा  किशोर कुमार वर्मा व नायब तहसीलदार अम्बिकापुर कोमल प्रसाद साहू को जिम्मेदारी सौंपी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05