सरगुजा आई जी बनाये गए अजय कुमार यादव एवं विवेक शुक्ला बने सहायक पुलिस महानिरीक्षक
नई पदस्थपना के तहत जारी आदेश में अजय कुमार यादव को सरगुजा आईजी बनाया गया है। इसके अलावा विवेक शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था रायपुर मुख्यालय बनाया गया। फिलहाल सरगुजा रेंज के प्रभारी आई जी के रूप में बिलासपुर के आई जी रतनलाल डांगी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

















