Advertisement

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए प्रवेश पत्र जारी अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु निःशुल्क कोचिंग

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए प्रवेश पत्र जारी
अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु निःशुल्क कोचिंग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर 23 सितम्बर 2021युवा कैरियर निर्माण योजनांतर्गत संघ एवं राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से 13 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।
आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त माखन सिंह धु्रव ने बताया कि युवा कैरियर निर्माण योजनांतर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु 150 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिसमें से 129 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पात्र पाए गये तथा 21 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र अप्राप्त पाए गये। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कांकेर में अथवा कांकेर जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in में किया जा सकता है। संघ एवं राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग के लिए पात्र 129 अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57