Advertisement

नोडल अधिकारी और कैम्पस एम्बेसडर को दी गई एप्प और पोर्टल की जानकारी

नोडल अधिकारी और कैम्पस एम्बेसडर को दी गई एप्प और पोर्टल की जानकारी

अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2021 / मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप प्लान कमेटी सरगुजा की बैठक गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई । बैठक में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी एवं केंपस एम्बेसडर को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उनके महाविद्यालय में नव प्रवेशियो का नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में जोड़ने तथा एनवीएसपी पोर्टल वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में जानकारी दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के द्वारा किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि स्वीप प्लान कमेटी के माध्यम से जो दिशा निर्देश प्राप्त होंगे उसके आधार पर नवीन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। केवल अपने कॉलेज में ही नही बल्कि आस- पास के जितने भी वार्ड हैं या ग्राम पंचायत हैं उन सभी का नाम जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 साल पूरा होने वाला हो मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित करें। स्वीप के नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता के द्वारा बताया गया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी केंपस एम्बेसडर स्व प्रेरित भाव से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेंगे साथ ही अपने महाविद्यालय के प्रत्येक सांस्कृतिक प्रत्येक प्रत्येक गतिविधियों में स्वीप के बैनर तले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे, नवीन मतदाताओं को जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु प्रेरित करेंगे, महाविद्यालय में प्रवेश हेतु सभी छात्र छात्राओं का नाम मतदाता सूची में जुड़े इसके लिए फॉर्म 6 सभी का भराया जा कर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47