Advertisement

जिले के 10 हजार 13 शिक्षार्थी होंगे महापरीक्षा में शामिल

जिले के 10 हजार 13 शिक्षार्थी होंगे महापरीक्षा में शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2021/जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी ने बताया है कि पढ़ना-लिखना अभियान के अंतगर्त जिले को 10 हजार का लक्ष्य दिया गया है। किन्तु अब तक लक्ष्य से अधिक शिक्षार्थी पढ़ना-लिखना प्रारंभ कर चुके है। जिले में 30 सितंबर 2021 को महापरीक्षा आयोजित किया जाएगा। इस महापरीक्षा में जिले के 10 हजार 13 शिक्षार्थी शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विकासखण्ड अम्बिकापुर में 14, लखनपुर में 10, सीतापुर में 10, उदयपुर में 4, लुण्ड्रा में 6, बतौली में 4 एवं मैनपाट में 3 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। विकासखण्ड अम्बिकापुर में 193, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में 74, विकासखण्ड लखनपुर में 194, नगर पंचायत लखनपुर में 13, विकासखण्ड उदयपुर में 72, विकासखण्ड लुण्ड्रा में 163, विकासखण्ड बतौली में 100, विकासखण्ड सीतापुर में 102, नगर पंचायत सीतापुर में 28 एवं विकासखण्ड मैनपाट में 77। मोहल्ला साक्षरता संचालित की जा रही है। 30 सितंबर 2021 को आयोजित महापरीक्षा में विकासखण्ड अम्बिकापुर के 1954, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर 732, विकासखण्ड लखनपुर 1911, नगर पंचायत लखनपुर 117, विकासखण्ड उदयपुर 665, विकासखण्ड लुण्ड्रा 1591, विकासखण्ड बतौली 979, विकासखण्ड सीतापुर के 1045, नगर पंचायत सीतापुर के 250 तथा विकासखण्ड मैनपाट के 769 शिक्षार्थी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत नगरीय निकाय क्षेत्र के 18 वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्र 51 ग्राम पंचायतों को चिन्हांकित किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47