राज्य में बिलासपुर वन वृत्त अंतर्गत सर्वाधिक 2.77 लाख मानक बोरा तेन्दूत्ता का संग्रहण

राज्य में बिलासपुर वन वृत्त अंतर्गत सर्वाधिक 2.77 लाख मानक बोरा तेन्दूत्ता का संग्रहण

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

चालू वर्ष के दौरान 522 करोड़ रूपए के 13 लाख से अधिक मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित

रायपुर, 29 सितम्बर 2021राज्य में चालू वर्ष के दौरान समस्त 6 वनवृत्तिों में से बिलासपुर वन के अंतर्गत सर्वाधिक 2 लाख 76 हजार 670 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। इसमें तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 110 करोड़ 21 लाख रूपए की संग्रहण राशि का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। गौरतलब है कि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष के दौरान तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन में 522 करोड़ रूपए से अधिक की राशि के 13 लाख 5 हजार 710 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है।

राज्य लघु वनोपज से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें बिलासपुर वनवृत्त के अंतर्गत वन मंडलवार बिलासपुर में 11 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि के 29 हजार 715 मानक बोरा, मरवाही में 7 करोड़ 78 लाख रूपए की राशि के 19 हजार 440 मानक बोरा तथा जांजगीर-चांपा में 01 करोड़ 51 लाख रूपए की राशि के 3 हजार 763 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। इसी तरह रायगढ़ में 17 करोड़ 88 लाख रूपए की राशि के 44 हजार 702 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 28 करोड़ रूपए की राशि के 70 हजार 157 मानक बोरा, कोरबा में 17 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि के 42 हजार 960 मानक बोरा तथा कटघोरा में 26 करोड़ 37 लाख रूपए की राशि के 65 हजार 932 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

इसके पश्चात् सरगुजा वन वृत्त के अंतर्गत 102 करोड़ 10 लाख रूपए की राशि के 2 लाख 55 हजार 675 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। इनमें जशपुर में 9 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि के 23 हजार 297 मानक बोरा, मनेन्द्रगढ़ में 12 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि के 32 हजार मानक बोरा, कोरिया में 8 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि के 20 हजार 996 मानक बोरा, सरगुजा में 12 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि के 30 हजार 645 मानक बोरा तथा सूरजपुर में 23 करोड़ 28 लाख रूपए की राशि के 58 हजार 207 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है।
इसी तरह कांकेर वन वृत्त के अंतर्गत 98 करोड़ 98 लाख रूपए की राशि के 2 लाख 49 हजार 679 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। इनमें पूर्व भानुप्रतापपुर में 36 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि के 91 हजार 320 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापुर में 29 करोड़ 45 लाख रूपए की राशि के 70 हजार 120 मानक बोरा, दक्षिण कोण्डागांव में 5 करोड़ रूपए की राशि के 12 हजार 446 मानक बोरा तथा केशकाल में 8 करोड़ 44 लाख रूपए की राशि के 21 हजार 107 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। नारायणपुर में 6 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि के 15 हजार 322 मानक बोरा, कांकेर में 13 करोड़ 75 लाख रूपए की राशि के 34 हजार 364 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है।
वन वृत्त रायपुर के अंतर्गत 75 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि के एक लाख 88 हजार 527 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। इनमें वन मंडलवार धमतरी में 9 करोड़ 16 लाख रूपए की राशि के 22 हजार 890 मानक बोरा, गरियाबंद में 27 करोड़ 96 लाख रूपए की राशि के 69 हजार 890 मानक बोरा, महासमुंद में 29 करोड़ 95 लाख रूपए की राशि के 74 हजार 871 मानक बोरा तथा बलौदाबाजार में 8 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि के 20 हजार 877 मानक बोरा तेन्दूत्ता का संग्रहण किया गया है। इसके पश्चात् वन वृत्त जगदलपुर के अंतर्गत 70 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि के एक लाख 76 हजार 505 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। इनमें वन मंडलवार बीजापुर में 30 करोड़ 16 लाख रूपए की राशि के 75 हजार 395 मानक बोरा, सुकमा में 30 करोड़ 36 लाख रूपए की राशि के 75 हजार 913 मानक बोरा, दंतेवाड़ा में 4 करोड़ रूपए की राशि के 10 हजार 395 मानक बोरा, जगदलपुर में 6 करोड़ की राशि के 14 हजार 802 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है।
इसके पश्चात् वन वृत्त दुर्ग के अंतर्गत 63 करोड़ 46 लाख रूपए की राशि के एक लाख 58 हजार 653 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। इनमें वन मंडलवार राजनांदगांव में 26 करोड़ 22 लाख रूपए की राशि के 65 हजार 559 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। खैरागढ़ में 13 करोड़ 88 लाख रूपए की राशि के 34 हजार 698 मानक बोरा, बालोद में 8 करोड़ 15 लाख रूपए की राशि के 20 हजार 383 मानक बोरा तथा कवर्धा में 15 करोड़ 20 लाख रूपए की राशि के 38 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है।