Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम कंदरई में शिविर आयोजन कर स्वस्थय, कुपोषित, समृद्ध भारत विषय पर लोगों को किया गया जागरूक

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम कंदरई में शिविर आयोजन कर स्वस्थय, कुपोषित, समृद्ध भारत विषय पर लोगों को किया गया जागरूक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुर: -ग्राम कंदरई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शिविर का आयोजन कर स्वस्थय, सुपोषित और समृद्ध भारत के लिए राष्ट्रव्यापी पोषण अभियान के अन्तर्गत 1 से 30 सितम्बर तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्दरई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विविध गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को सुपोषण, सन्तुलित पौष्टिक आहार के साथ-साथ स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है।
स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर, आंगनबाड़ी व गोद ग्राम में पोषण वाटिका का निर्माण कर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे एवं सब्ज़ियां लगाई गई। सही पोषण, देश रोशन। स्वस्थ बच्चा, देश अच्छा। पौष्टिक आहार खाना है, कुपोषण दूर भगाना है। सुपोषण तिहार मनाबों बहिनी, कुपोषण ला दूर भगाबों बहिनी जैसे नारों का दीवारों पर लेखन करने के साथ ही गोद ग्राम रतनपुर सहित ग्राम कोरेया, कन्दरई व पेन्डरखी में पोषण जागरूकता सायकल रैली निकालकर नारों के माध्यम से पोषण और पौष्टिक आहार के महत्व को बताया गया। इसके साथ ही रासेयो इकाई द्वारा रंगोली, पोस्टरों तथा स्थानीय स्तर पर मिलने वाले मौसमी फलों, सब्ज़ियों एवं अनाजों की प्रदर्शनी लगाकर उनमें पाये जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी लोगों को दी गई। पोषण अभियान को एक जन आन्दोलन बनाने के उद्देश्य से स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर पोषण उत्सव, प्रत्येक घर पोषण त्यौहार के संदेश को पहंुचाने हेतु घर-घर जाकर एवं सुपोषण चौपाल का आयोजन कर गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को सुपोषण, स्वास्थ्य तथा स्वच्छता की जानकारी दी गई।  
  इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों सहित अन्य सभी लोगों से अपने-अपने बाड़ी में फलदार पौधे एवं सब्ज़ियां लगाकर उनका दैनिक जीवन में उपयोग करते हुए स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रासेयो स्वयंसेवक चांदनी, देवन्ती, मानिकचन्द, सुभाष, प्रमोद, किशन, संतोष, सुरमेश्वरी, रामेश्वरी, रीतिमा, प्रीति, पुष्पा, संजय, भूमिका, स्वाती, नोमन, मुस्कान, श्यामदेव, सरस्वती, मानमती, मनीष, रिंकी, सरेमिया ,चिंतामणी सहित अन्य स्वयंसेवक सक्रिय रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47