Advertisement

उपसरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिए सम्मिलन 8 अक्टूबर को

breaking news

उपसरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिए सम्मिलन 8 अक्टूबर को

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  लुण्ड्रा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत ससौली के उपसरपंच  सुरेन्द्र यादव के विरूद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का सम्मिलन 8 अक्टूबर 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर प्रदीप कुमार साहू के द्वारा सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए नायब तहसीलदार लुण्ड्रा  मुखदेव यादव को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने पीठासीन अधिकारी को सम्मिलन की अध्यक्षता करते हुए विधिवत् संपूर्ण कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।