Advertisement

एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन से किसानों को मिलेंगे कई योजना के लाभ

एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन से किसानों को मिलेंगे कई योजना के लाभ


पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  अब किसानों को एक बार पोर्टल में पंजीयन कराने के बाद शासन की कई योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए राज्य शासन द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी आधारित एकीकृत किसान पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के विकसित होने से किसानों को अलग-अलग योजनाओं के लिए पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

एकीकृत किसान पोर्टल में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, धान एवं मक्का उर्पाजन, कोदो-कुटकी एवं रागी उर्पाजन योजना को सम्मिलित किया गया है।  समस्त श्रेणी के भू-धारक एवं वन पट्टाधारी कृषक, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजनांतर्गत वन पट्टा धारक, ग्राम पंचायत एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति जो अपने उपलब्ध भूमि में वृक्षारोपण करते हैं उन्हें पोर्टल में पंजीयन की पात्रता होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आवेदन स्वीकृत या अस्वीकृत होने की जानकारी कृषक को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। पंजीयन उपरांत प्रत्येक कृषक को एक यूनिक आईडी दिया जाएगा। एकीकृत किसान पोर्टल पर कृषकों के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल एवं रकबे में संशोधन की कार्यवाही 01 जुलाई से 31 अक्टूबर तक की जाएगी। कृषकों के व्यक्तिगत , आधार एवं बैंक विवरण में संशोधन तथा वारिसान पंजीयन की कार्यवाही निरंतर चालू रहेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47