Advertisement

शिविर में सुनी गई विशेष पिछड़ी जनजाति लोगों की समस्याएं

शिविर में सुनी गई विशेष पिछड़ी जनजाति लोगों की समस्याएं

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार बुधवार को दरिमा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनपुर में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों की समस्या सुनी तथा निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई ।

शिविर में आये लोगों का जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र का फॉर्म भरा गया। दरिमा तहसील के नायब तहसीलदार  संजीत पांडे ने ग्रामीणों को बताया कि धान के बदले अन्य फसल लेने तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को शासन के योजनांतर्गत पंजीयन कराने से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। प्राकृतिक आपदा से जनहानि होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया गया तथा उन्हें रेडी-टू-इट पैकेट वितरित किया गया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने शिविर में पशु टीकाकरण, बधियाकरण, तथा कृत्रिम गर्भधारण के संबंध में जानकारी दी गई।  स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 39 विशेष पिछड़ी जनजाति के लागों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सह उपचार किया गया। एक दिव्यांग बच्चे का जांच कर दवा वितरण किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को मौसमी बीमारी से सावधान रहने तथा अपने आस पास साफ सफाई रखने की अपील की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मातृ वंदन योजना के अंतर्गत 11 आवेदन भरे गए तथा 9 बच्चों का बाल संदर्भ जांच किया गया। कृषि विभाग के द्वारा सौर सुजला योजना तथा बीज मांग संबंधी आवेदन भर कर कार्यवाही के लिए भेजा गया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिनव महुले, मोहनपुर के सरपंच-सचिव तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47