Advertisement

छत्तीसगढ़ में अब तक 1106.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में अब तक 1106.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर, 30 सितम्बर 2021राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1106.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 30 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1519.4 मिमी और कबीरधाम जिले में सबसे कम 918.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 944 मिमी, सूरजपुर में 1270 मिमी, बलरामपुर में 1064.7 मिमी, जशपुर में 1107.2 मिमी, कोरिया में 1019 मिमी, रायपुर में 950.8 मिमी, बलौदाबाजार में 999.6 मिमी, गरियाबंद में 1062 मिमी, महासमुंद में 925.1 मिमी, धमतरी में 1016.5 मिमी, बिलासपुर में 1107.4 मिमी, मुंगेली में 1120.8 मिमी, रायगढ़ में 932.8 मिमी, जांजगीर चांपा में 1140.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1390.1 मिमी, दुर्ग में 1003.2 मिमी, राजनांदगांव में 977.8 मिमी, बालोद में 936.1 मिमी, बेमेतरा में 1213.4 मिमी, बस्तर में 1111.3 मिमी, कोण्डागांव में 1109.9 मिमी, कांकेर में 1016.9 मिमी, नारायणपुर में 1291.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 1204.7 मिमी, सुकमा में 1417.7 मिमी, और बीजापुर में 1216.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57