छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुर

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर, 30 सितम्बर 2021छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है। प्रदेश के कोरिया, कवर्धा एवं जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा के 11 प्रकरणों में 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत कोरिया जिले की चिरमिरी तहसील के ग्राम अखराडांड के रामदास, तहसील भरतपुर के ग्राम डोंगरीटोला के राजेन्द्र सिुंह और ग्राम सेमरिहा की पूजा सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से तथा ग्राम लाखनटोला के रोहित सिंह और मोहनटोला के शिवप्रताप की मृत्यु अग्नि में जलने से होने पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी तरह से कवर्धा जिले की रेंगाखार तहसील के ग्राम तितरी के सुनील की पानी में डूबने से, कर्वधा तहसील के ग्राम घोटिया की नीरजबाई और पंडरिया तहसील के ग्राम बोड़ला खुर्द के मन्नूराम निर्मलकर की सर्पदंश से तथा ग्राम नवागांव के मंजीत बंजारे की बिच्छू के काटने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!