Advertisement

मुख्यमंत्री ने रायपुर शहर के ओसीएम चौक से सिटी कोतवाली चौक तक मार्ग का नामकरण समाज सेवी इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम पर किया

मुख्यमंत्री ने रायपुर शहर के ओसीएम चौक से सिटी कोतवाली चौक तक मार्ग का नामकरण समाज सेवी श्री इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम पर किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर, 30 सितम्बर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर शहर के पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक (ओसीएम) से कोतवाली चौक तक सड़क का नामकरण समाज सेवी और वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम पर किया। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री धाड़ीवाल के शहर के विकास के साथ ही सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में श्री धाड़ीवाल को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे समाज सेवा के प्रति समर्पित थे। उनकी यादें सुखद अनुभूति प्रदान करती हैं। श्री धाड़ीवाल अपने काम को पूरे समर्पण, लगन और निष्ठा से करते थे। वे केवल राजनीतिक व्यक्ति ही नहीं अपितु सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर के ओसीएम चौक से कोतवाली चौक तक मार्ग का नामकरण उनके नाम पर करके उनकी स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने का प्रयास किया गया है।
स्वर्गीय इंदरचंद धाड़ीवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, वरिष्ठ विधायक द्वय सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और नगर पालिका निगम के सभापति प्रमोद दुबे, श्रीमती सरोजिनी इंदरचंद धाड़ीवाल, रमेश वर्ल्यानी, गजराज पगारिया, सतीश जैन और परिवार के अन्य सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमैन और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57