Advertisement

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मरीजों का कुशलक्षेम पूछा उपचार लाभ लिए मरीजों का उनके घर वापस विदा किया
विश्रामपुर- नगर के रेलवे स्टेशन स्थित माल धक्का स्थल पर चलता फिरता अस्पताल लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर में प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने नेत्र का ऑपरेशन करा चुके मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन करा चुके ग्रामीणों को उनके घर तक पहुंचाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खाद्य मंत्री ने शिविर स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अस्थाई वार्डों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे ग्रामीणों से कुशल क्षेम पूछ कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें फल व नाश्ता का वितरण किया। वही लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन का अवलोकन भी किया। खाद्य मंत्री ने इस अवसर पर मरीजों के लिए पांच सौ सेट कंबल देने का एलान किया है।
शिविर में ऑपरेशन करा चुके 73 मरीजों की विदाई के लिए शिविर स्थल पर आयोजित दूसरे चरण के सकुशल स्वास्थ्य विदाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रयास से अत्याधुनिक संसाधनों वाले चलते फिरते अस्पताल लाइफ लाइन ट्रेन में दूरस्थ अंचलों के जरूरतमंद मरीजों का निशुल्क उपचार हो रहा है। इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी। इस महा अभियान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई। इस शिविर को सफल बनाने के लिए लगातार मेहनत आम लोगों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है।
  इसके साथ ही खाद्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को सभी वर्गों की हितकारी सरकार बताते हुए कहा कि राज्य के कांग्रेस सरकार निरंतर सभी वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य कर रही है
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने शिविर में पिछले तीन दिनों में किये गए ऑपरेशन की जानकारी के साथ ही शिविर में व्यवस्थाओं से अवगत कराते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से ही इस महायज्ञ रूपी स्वास्थ्य शिविर में दूरस्थ अंचलों के जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। इस पुनीत कार्य में व्यावसायिक संगठनों से लेकर सामाजिक संगठनों एवं हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है। इस सामाजिक महा अभियान में अनेक लोगों में जीवन जीने की इच्छा बढ़ती नजर आ रही है। एसपी भावना गुप्ता ने भी शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवनदायिनी शिविर बताया। जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
  कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री भगत समेत अतिथियों को साहित्यिक पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वही कार्यक्रम के अंत में ऑपरेशन करा चुके 73 मरीजों को उनके घर तक सकुशल पहुंचाने के लिए बसों को कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लाईफ लाईन शिविर स्थल का खाद्य मंत्री ने किया निरीक्षण
खाद्य मंत्री ने जनप्रतिनिधियों समेत कलेक्टर एवं तमाम आला अफसरों के साथ शिविर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्थाई वार्ड में भर्ती ऑपरेशन करा चुके नेत्र मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके साथ ही मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने मरीजों को फल एवं नाश्ता का वितरण किया।
  कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने व्यवस्था की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री को बताया कि ऑपरेशन कराने के बाद वापस घर लौटने वाले मरीजों को बेड में प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए चादर, कंबल, टॉवल, तकिया कवर एवं स्वच्छता कीट साथ ले जाने की व्यवस्था की है।
एक्सप्रेस में चलते फिरते अस्पताल का किया अवलोकन
ट्रेन में संचालित चलते फिरते सर्व सुविधा युक्त अस्पताल का कैबिनेट मंत्री श्री भगत समेत कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसपी भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के अलावा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुभाष गोयल, श्यामलाल जायसवाल, प्रवीण गुप्ता, इरफान सिद्दीकी, छतरलाल सांवरे, सुनील अग्रवाल, नरेंद्र जैन ने अवलोकन किया।
स्टाल में मंत्री ने चखा खिचड़ी का स्वाद
शिविर में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शिविर स्थल पर मरीजों एवं परिजनों के लिए जलपान के लिए की गई निःशुल्क व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे खाद्य मंत्री समेत तमाम आला अधिकारियों ने आम लोगों को वितरित की जा रही खिचड़ी का स्वाद चखा एवं खाद्य मंत्री समेत कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने भी आम लोगों को खिचड़ी एवं जलपान का वितरण किया।
  इस दौरान अतिथियों समेत नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव, रमेश दनोदिया, वेदप्रकाश मिश्र, गंगा रवि, केबी सिंह, नुनु सिंह, रामाशीष पाल, रविशंकर बउआ, अंशुल गोयल, शमीम पलीहा, , संतोष पावले, दीप्ति स्वाईं के साथ-साथ एडिशनल एसपी हरीश राठौर, एसडीएम रवि सिंह, डीपीओ चंद्रबेश सिसोदिया, सीएमएचओ डॉ. आर एस सिंह आदि जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। स्वागत भाषण सुनील अग्रवाल ने किया। संचालन डीपीओ चन्द्रबेस सिसोदिया व आभार प्रदर्शन एसडीएम रवि सिंह ने किया।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57