रायपुर : स्वाद के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लैलूंगा का जवाफूल चावल : चावल की प्रदर्शनी में लोग दिखा रहे विशेष रुचि।

रायपुर : स्वाद के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लैलूंगा का जवाफूल चावल : चावल की प्रदर्शनी में लोग दिखा रहे विशेष रुचि

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

किसानों ने 6 घंटे में बेचा लगभग ढाई लाख का चावल

17 मार्च को भी बूढ़ा तालाब रायपुर के पास जारी रहेगी प्रदर्शनी

रायपुर, 16 मार्च 2021नगर निगम परिसर रायपुर में रायगढ़ जिले के अंतर्गत लैलूंगा क्षेत्र के प्रसिद्ध जैविक जवाफूल चावल की प्रदर्शनी को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर खरीददारी की है। किसानों ने 6 घंटे में लगभग ढाई लाख रुपये का 1 हजार 6 सौ 50 किलो चावल बेच लिया। लोगों के इस उत्साह को देखते हुये यह प्रदर्शनी आज 17 मार्च को भी सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बूढ़ा तालाब के पास, रायपुर में जारी रहेगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

    लैलूंगा क्षेत्र में उगाए जाने वाले जवाफूल चावल की महक और स्वाद प्रदेश के साथ पूरे देश में मशहूर है। दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में कई बार इनकी प्रदर्शनी लगायी जा चुकी हैं। जिसमें जवाफूल चावल की काफी डिमांड रही है। आर्गेनिक और एरोमेटिक यह चावल स्वाद के साथ सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है। जैविक विधि से उत्पादन के कारण यह केमिकल फ्री है। इसमें पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]