मध्यान्ह भोजन में लापरवाही पर शाला प्रभारी को नोटिस

मध्यान्ह भोजन में लापरवाही पर शाला प्रभारी को नोटिस

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  लोक शिक्षण के संयुक्त संचालक के कुमार ने गुरुवार को अम्बिकापुर विकासखण्ड प्राथमिक शाला खाला का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता अच्छी नहीं पायी गई तथा शाला में रखा हुआ चावल भी गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया। इसपर शाला प्रभारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
संयुक्त संचालक ने प्रधान पाठक को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में गुणवत्तापूर्ण मध्याह भोजन नहीं पाए जाने पर निलंबन की चेतावनी दी। उन्होंने मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाली महिला स्व सहायता समूह को कार्यक्रम संचालन से पृथक करते हुए बरती गई लापरवाही हेतु राशि की वसूली के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर को पत्र जारी किया । उन्होंने संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम संचालन में कोई उदासीनता नहीं बरतने संबंधी पत्र जारी किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)