Advertisement

ग्राम पंचायत भफौली के सचिव निलंबित

ग्राम पंचायत भफौली के सचिव निलंबित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार लंगेह के द्वारा अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत भफौली के सचिव को  वित्तीय अनियमितता एवं पंचायत के अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।
जारी निलंबन आदेशानुसार ग्राम भफौली के सचिव  ललित सिंह के विरूद्ध जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में गंभीर अनियमितता पाया गया जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत है। इसके फलस्वरूप सचिव ललित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच संस्थित करते हुए उप संचालक पंचायत विभागीय जांचकर्ता अधिकारी एवं जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलंबन अवधि  में  ललित सिंह का मुख्यालय जनपद पंचायत अम्बिकापुर में नियत किया गया है। इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47