छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

नशा को त्यागकर की जीवन आगे बढेगा – सुरेन्द्र साहू

नशा को त्यागकर की जीवन आगे बढेगा – सुरेन्द्र साहू

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सरगुजा  कलेक्टर डाॅ0  संजीव कुमार झा के निर्देशन में एवं सरगुजा जिला के उपसंचालक समाज कल्याण के डी के राय के मार्गदर्शन में समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा के द्वारा में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्ति केंद्र केदारपुर अंम्बिकापुर ,जुनाडीह एवं जमगला लखनपुर में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहू ने कहा कि नशा मानव समाज के लिए घातक है इससे समाज में अनेकों अपराध पनपते हैं नशा चाहे वह शराब हो तम्बाखू हो, बीड़ी हो,चरस हो ,मांखुर हो,सुलेशन हो, सिगरेट हो ,गुटका हो,पाउच हो , गांजा हो या गुड़ाखु सभी मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है जिसके वजह से नशा करने वाला ब्यक्ति जीवन में आगे नही बढ़ सकता है जिससे कि वह वह अपने जीवन में विकास नही कर सकता है और उसके परिवार के लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं।

नशा हर अपराध की जननी है नशेड़ी ब्यक्ति अपने इच्छाओं को पूरी करने के लिए चोरी, लूट , डकैती जैसे जघन्य आपराधिक कृत्य करने लगता है, जिससे कि वहां नशा करने के लिए पैसा इकट्ठा कर सके। इस अवसर पर अधिवक्ता डी एस ठाकुर ने कहा कि नशा से ही केन्सर, अस्थमा, टी वी स्वास ,डिप्रेसन आदि कई गम्भीर बीमारी होती है सभी बिमारियों का मूल कारण नशा ही है जो आदमी को समय से पहले मौत की ओर ले जाता है इसलिये हम सभी को अपने परिवार, समाज ,गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प करना चाहिये जिससे कि सभी का जीवन सुखमय हो सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के संभागीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मरकाम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नशा मुक्ति के लिए सुरू से हि प्रयास करना चाहिए, हमारे सभी विषयों के पाठ्यक्रमों में नशामुक्ति का पाठ अनिवार्य होना चाहिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिससे वे इस गंभीर बिमारीयो के बारे जानकारी प्राप्त सके इस अवसर पश्र जमगला जागृति संगठन समिति के अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने कहा कि आजकल प्रायः छोटे छोटे बच्चे गुटका पाउच और तम्बाकू पान ठेले में लेते हुए दिख जाते हैं ।हमें इसे रोकने का प्रयास करना चाहिए। जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा नशा मुक्त सरगुजा बनाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर संकुल समन्वयक शिववर्त पालवे ने कहा कि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा लगातार सरगुजा जिला में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। और छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा के प्रयास से अनेकों लोगों ने नशा भी छोड़ा है। हम सभी को अपने आस पास से ही नशा छोड़ने का प्रयास करना चाहिए जिससे बच्चे इससे बच सके, हमे किशोरावस्था मे बालक बालिकाओ को भी नशा से होने वाले नुकसानों से अवगत कराना जरूरी है, जिससे वे नशा से बच सके क्योंकि आज के बच्चे कल के भविष्य होते हैं इसलिये हम सभी की समान भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नशा मुक्त समाज का निर्माण करना चाहिए ।

कार्यक्रम को अमित मिश्रा, अमित सिंह ने भी संबोधित करते हुए नशा छोड़ने के फायदे बताते हुए नशा त्यागने कि अपिल कियाकार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा प्रकाशित नशा मुक्ति पंम्पलेट का वितरण किया गया ‌। जिससे नशा से होने वाली बिमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया था जिससे लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ा। और आगे से नशा नहीं करने का संकल्प लिया।उक्त सभी कार्यक्रम मे अंचल सिन्हा, भीरू सिंह पैकरा,अमित मिश्रा,कमल अग्रवाल , अमित सिंह ,बैदिक ठाकुर, विक्टर जान, शैलेन्द्र कुमार सलिक अंसारी,राजु असवार ,भोली सिंह , देवन्ती साहू, आकाश साहू, प्रिया गुप्ता, दिपेश मिश्रा, संतोष पालवे, ओमप्रकाश गुप्ता ,नीरज साहू,सहित अनेक लोगो का सराहनीय योगदान रहा ।यह जानकारी छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहू ने अपनी विज्ञप्ति में दिया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!