Advertisement

आगर नदी का होगा सौंदर्यीकरण – मुख्यमंत्री बघेल

आगर नदी का होगा सौंदर्यीकरण – मुख्यमंत्री बघेल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुंगेली 03 अक्टूबर 2021 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विश्राम गृह में मुंगेली जिले के नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री बघेल से शहर के मध्य से गुजरने वाली जीवनदायिनी आगर नदी के सौंदर्यीकरण की मांग की। मुख्यमंत्री बघेल ने उनके आवेदन को गंभीरता से लिया और आगर नदी के सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों को डी.पी.आर तैयार कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आगर नदी के दोनों तट पर कटाव रोकने के लिए वृक्षारोपण, पीचिंग, चाौपाटी एवं गार्डन आदि विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण से नगर वासियों को स्वच्छ पर्यावरण, बच्चों एवं बड़ों के लिए बेहतर मनोरंजन का साधन उपलब्ध होगा। वहीं नदी के पानी को रोकने से भूजल स्तर में वृद्धि भी होगी। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57