सर्वे पश्चात दी जाएगी कोल प्रभावितों को मुआवजा

सर्वे पश्चात दी जाएगी कोल प्रभावितों को मुआवजा

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  उदयपुर के तहसीलदार सुभाष शुक्ला ने बताया  है कि ग्राम पंचयात फतेहपुर में ग्रामसभा के दौरान कोल परियोजना के लिए जमीन देने को लेकर ग्रामीणों में आपस मे झड़प हो गई थी जिसे दोनो पक्षो को समझाइश देकर मामला शांत कराया गया। उन्होंने बताया कि परसा कोल ब्लॉक के लिए जमीन अधिग्रहण के कारण  मुआवजे को लेकर ग्रामीणों के द्वारा मांग की जा रही है लेकिन अब तक सर्वेक्षण का कार्य ही शुरू नही हुआ है। जमीन का सर्वेक्षण पूरा होने के पश्चात नियमानुसार भूस्वामियों को मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

तहसीलदार ने बताया कि वर्ष 2009 में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को उदयपुर तहसील और आसपास के क्षेत्रों में 3 कोयला ब्लॉक आवंटित किए गए थे उनमें से एक पहले से ही कार्यात्मक है जबकि अन्य दो विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाधीन हैं। कोयला उत्खनन से संबंधित कुछ मांगो को लेकर ग्रामीण आपस में एकत्रित हुए थे, जिनमे आपस में ही विवाद होने लगा जिसे समझाईश देकर शांत कराया गया।