Advertisement

नगर की बदहाल व्यवस्था को लेकर नगर निगम को भाजपा ने घेरा

नगर की बदहाल व्यवस्था को लेकर नगर निगम को भाजपा ने घेरा

 

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  निगम क्षेत्र में अव्यवस्था और व्याप्त समस्याओं को लेकर भाजपा पार्षद दल एवं भाजपा सरगुजा ने विरोध दर्ज करते हुए निगम प्रशासन का घेराव किया तथा आयुक्त नगर पालिक निगम को ज्ञापन सौंपा। निगम की कांग्रेस सरकार को बने 7 वर्ष हो चुके हैं कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे आज तक पूरा नहीं कर पाई है नगर की जनता ठगा महसूस कर रही है नगर में लगभग सभी क्षेत्रों में समस्याएं व्याप्त है भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल सामान्य सभा में एवं समय-समय पर समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन के माध्यम से मांग करती रही है परंतु निगम की कांग्रेस सरकार सत्ता के मद में मस्त है, रैली के नेतृत्वकर्ता नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने उपरोक्त बातें कही।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि पहले निगम में समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव चैपाल लगाया करते थे लेकिन अब ना चैपाल रहा और ना ही टी एस सिंहदेव दिखाई देते हैं, नगर निगम क्षेत्र में अव्यवस्था, आर्थिक अनियमितता और अराजकता का आलम है। कांग्रेस के लोकलुभावन घोषणा पत्र संपत्ति कर और समेकित कर आधा करने को कहा गया था, नगर क्षेत्र में सड़कों पर धूल और गड्ढों की भरमार है जिससे नगर क्षेत्र में आए दिन बड़ी बड़ी दुर्घटना हो रही है, सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण का खेल धड़ल्ले से चल रहा है, अमृत मिशन फेल है जिसके तहत 24 घंटे में 20 मिनट भी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पात्र हितग्राही योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध कब्जा का व्यापार चरम पर है, शहर के बस स्टैंड सहित कई जगहों पर अवैध गुमटी का बाजार गर्म है। बड़ी संख्या में भाजपाइयों द्वारा निगम का घेराव के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि निगम में कांग्रेस सरकार लोक लुभावन वादा करके वादा खिलाफी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, सारे विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं और जनता त्राहिमाम है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की निगम प्रशासन पूरी तरह असफल है, विगत 7 वर्षों से नगर के वार्डों का विकास कार्य रुका हुआ है निगम के वार्डों में सड़क नाली बिजली पानी के अभाव से जनता त्रस्त है। इस अवसर पर पार्षद आलोक दुबे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में नगर के महामाया पहाड़ पर अवैध कब्जा किया जा रहा है श्मशान घाटों पर पानी और कर्मचारियों की कमी है आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना होते रहा है, शहर में साफ सफाई की स्थिति दयनीय होने के कारण बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, लाखों रुपए की स्वीपिंग मशीन शोपीस बनकर रह गया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि निगम के कुशल श्रमिकों को वेतन के लाले पड़े हुए हैं सरगुजा सदन और राजमोहिनी भवन का किराया बकाया राशि करोड़ों में शेष है जिसे भ्रष्टाचार की सूली पर चढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह , फुलेश्वरी सिंह अरुणा सिंह, प्रशांत त्रिपाठी मंजूषा भगत, मधु चैदहा, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अंबिकेश केसरी , अजय प्रताप सिंह, दीपक सिंह तोमर, प्रेमानंद, विशाल गोस्वामी, शुभांगी बिहारे , मनीष सिंह, रमेश जायसवाल, कैलाश मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, विकास पांडे, अवधेश सोनकर, नकुल सोनकर, निरंजन राय, विश्व विजय सिंह तोमर, हरमिंदर सिंह टिन्नी, परमवीर सिंह बाबरा, सुषमा गुप्ता, अभिषेक शर्मा, रूपेश दुबे, संजय सोनी , अशोक सोनवानी, रविंद्र गुप्त भारती , रिंकू वर्मा, उमा पांडे, सुनीता सोनी, शैलू सिंह, सिकंदर जायसवाल, छोटू थामस, शरद सिन्हा, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे, रोचक गुप्ता, संजीव वर्मा, सोनू कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव, निशांत सिंह, मनीष बारी, अजय सोनी, अंकित तिरकी, शंभू सोनकर ,मनोज सोनी , पंकज गुप्ता कमलेश तिवारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47