Advertisement

धमतरी : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने 06 से 30 अक्टूबर तक लगाया जाएगा कैम्प

धमतरी : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने 06 से 30 अक्टूबर तक लगाया जाएगा कैम्प
कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने गांवों में मुनादी कराना सुनिश्चित करने के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी 05 अक्टूबर 2021चिप्स इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट किया जाना है। इसके लिए जिले में प्रथम चरण में पोस्ट ऑफिस के माध्यम से ग्राम पंचायतों में छः से 30 अक्टूबर तक कैम्प लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कैम्प आयोजन के संबंध में गांवों में मुनादी कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण कैम्प में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकें। कलेक्टोरेट के ई-गवर्नेस सोसायटी से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आइपीपीबी) पोस्टमेन के जरिए एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट का उपयोग कर अपडेट करने की सुविधा प्रदाय की गई है। इसमें पोस्टमेन द्वारा स्मार्ट फोन एवं सिंगल फिंगरप्रिंट डिवाइस का उपयोग भी किया जाएगा। प्रति अपडेशन का शुल्क 50 रूपए निर्धारित है, जिसे आवेदकों द्वारा वहन किया जाएगा।
बताया गया है कि छः अक्टूबर कुरूद के मरौद, सात अक्टूबर को नगरी के भुरसीडोंगरी में, आठ अक्टूबर को कुरूद के जीजामगांव और 11 अक्टूबर को चिंवरी में कैम्प लगाया जाएगा। इसी तरह धमतरी के अछोटा में 12 अक्टूबर, मगरलोड के भरदा में 13 अक्टूबर, कुरूद के सेमरा में 14, अंवरी में 22 और संकरी में 25 अक्टूबर को कैंम्प लगाया जाएगा। इसके अलावा नगरी के जैतपुरी में 26 अक्टूबर, धमतरी के मुड़पार में 27 अक्टूबर, कुरूद के गणेशपुर में 28, परखंदा में 29 और कोड़ेबोड़ में 30 अक्टूबर को कैम्प लगाया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57