Advertisement

Rashifal 10 October 2021 : रविवार चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा।

Rashifal 10 October 2021 : रविवार चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा।

नई दिल्ली: व्यापारियों के लिए रविवार खास रहने वाला है. कामकाज उत्तम होने के साथ ही धन वृद्धि के योग बन रहे हैं. रविवार को पारिवारिक सुख भी होने वाला है. लेकिन धनु, कन्या समेत 5 राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. आइए एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि आपके लिए आने वाला दिन कैसा रहने वाला है.

मेष (Aries): भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है तथा कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमे आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा.

वृषभ(Taurus): आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. संतान की तरफ ध्यान दें.

मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है. सेहत सामान्य रहने वाली है.

कर्क (Cancer): आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे.

सिंह (Leo): आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए रविवार बढ़िया रहेगा. भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कन्या (Virgo): रविवार को आप बेचैनी महसूस करेंगे, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.

तुला (Libra): रविवार रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक (Scorpio): कामकाज के क्षेत्र में रविवार लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे, फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा.

धनु (Sagittarius): भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपके कोई कोर्ट-कचेहरी से संबंधित मामले है तो उनमें थोड़ी राहत आपको मिल सकती है. रविवार को कामकाज में अच्छी सफलता मिलेगी. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा.

मकर (Capricorn): आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा. कामकाज में धन लाभ होगा.

कुंभ (Aquarius): आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे. उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे.

मीन (Pisces): आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा. आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47