Advertisement

ढाई किमी पैदल चले तेज प्रताप यादव, पदयात्रा में देखें क्या हुआ…

जेपी के जन्मदिन के मौके पर तेज प्रताप का पैदल मार्च, समर्थकों ने पैरों के आगे बहाया मिनरल वाटर, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने लगा। विरोधियों ने उन पर तंज कसना शुरू कर दिया वहीं उनके समर्थकों ने उनको बिहार का अगला नेता करार दिया। तेज प्रताप के समर्थक इसलिए

पटना
बिहार की कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों के बीच मनमुटाव चल रहा है। बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सोमवार को राजधानी पटना में जयप्रकाश नारायण जयंती के मौके पर पदयात्रा की। इस दौरान तेज प्रताप नंगे पांव मार्च करते हुए नजर आए। उनके इस पैदल मार्च की चर्चा भी खूब हुी क्योंकि इसमें उनकी नाराजगी भी खूब झलकी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

तेज प्रताप यादव का पैदल मार्च
दरअसल, लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों के बीच रसूख की लड़ाई जारी है। तेज प्रताप यादव ने पैदल मार्च करना एक प्रकार से शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। तेज प्रताप यादव चिलचिलाती दोपहरी में नंगे पांव सड़कों पर चले। इस दौरान उनके समर्थकों से एक गलती हो गई जिसपर सवाल उठ रहे हैं। जिस वक्त तेज प्रताप नंगे पैर पदयात्रा कर रहे थे तो उनके समर्थकों को उनके पैरों की चिंता हुई और उन्होंने मिनरल वॉटर डालना शुरू कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पैरों के आगे फैलाते रहे मिनरल वाटर
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने लगा। विरोधियों ने उन पर तंज कसना शुरू कर दिया वहीं उनके समर्थकों ने उनको बिहार का अगला नेता करार दिया। तेज प्रताप के समर्थक इसलिए पानी गिरा रहे थे ताकि उनके पैर न जले। हालांकि समर्थकों का पानी गिराने ने तेज प्रताप यादव को फायदा तो नहीं बल्कि नुकसान ज्यादा कर गया। गर्मी और नंगे पांव चलने के कारण तेज प्रताप के पैरों में छाले पड़ गए जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में तेज प्रताप के पैरों में छाले साफ नजर आ रहे हैं और वह उस पर दवा लगाते हुए भी दिख रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47