Advertisement

पांच प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

धमतरी : पांच प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

धमतरी 18 अक्टूबर 2021कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने प्राकृतिक आपदा के तहत जिले के पांच मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भखारा के ढालसिंह की मृत्यु कुएं में डूबने से फरवरी 2021 में हो गई। मृतक की माता श्रीमती भावना पटेल को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम कचना की श्रीमती उमाबाई बारले की भी मृत्यु कुएं में डूबने से फरवरी 2021 को हो गई। उनके पति श्री बुधारूराम बारले को कलेक्टर द्वारा चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम सिर्री निवासी श्रीमती आयरिन बाई की आग में जलने से इलाज के दौरान मृत्यु मार्च 2021 होने के फलस्वरूप उनके पति श्री गिरजाशंकर सतनामी को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा सोरिद वार्ड, डिपोपारा धमतरी के श्री चन्द्र कुमार के पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांश साहू की मृत्यु तालाब में डूबने से अक्टूबर 2019 को निधन हो गया। उनकी माता श्रीमती विनिता साहू को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। भखारा तहसील अंतर्गत ग्राम जोरातराई के 14 वर्षीय मेघांश की मृत्यु तालाब में डूबने से अक्टूबर 2020 को हो गई। उनके पिता श्री धनेश्वर राम साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05