6 नये राशन दुकान खोलने 30अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार,18 अक्टूबर 2021कसडोल अनुविभाग अंतर्गत में 6 नये राशन दुकान खोलने के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि में  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय कसडोल में आवेदन जमा कर सकते हैं। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छाछी,झबड़ी,ग्राम पंचायत खुड़मुड़ी के आश्रित ग्राम फुरफुण्डी,ग्राम पंचायत मुड़पार म के आश्रित ग्राम मल्दी,ग्राम अर्जुनी एवं खपराडीह में खोला जाना प्रस्तावित है। राज्य शासन के खाद्य विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार संबंधित ग्राम पंचायत,महिला समूह, वन सुरक्षा समिति अथवा प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां,वन सुरक्षा समितियां अथवा अन्य सहकारी समितियां को दुकान आंवटित किये जाने का प्रावधान किया गया है। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप 12 अक्टूबर से एसडीएम कार्यालय में उपलब्ध है। आवेदन के इच्छुक महिला समूह अथवा सहकारी समितियों का पंजीयन 3 माह के पूर्व का होना चाहिये।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0