Advertisement

धमतरी : श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

धमतरी : श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

धमतरी: श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

धमतरी : श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

धमतरी : श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

धमतरी शहर में दो, सभी नगरीय निकाय में एक-एक जेनेरिक मेडिकल स्टोर होगा संचालित
उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी सस्ती दरों पर,इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया कार्यक्रम

धमतरी : श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

धमतरी : श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

धमतरी 20 अक्टूबर 2021प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थित अपने कार्यालय से धमतरी सहित राज्य भर के 169 शहरों के लिए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर  एक संक्षिप्त संबोधन में कहा कि सभी को स्वास्थ्य सुविधा सुगमता से सुलभ कराने प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

इस लिए जहां ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना लगभग तीन साल पहले शुरू की गई, वहीं शहरी स्लम क्षेत्र के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने मुख्यमंत्री शहरी स्लम क्लिनिक योजना 2020 से शुरू की गई।

अब इसी कड़ी में यूनिवर्सल स्वास्थ्य सेवा देने सस्ती दवा दुकान राज्य भर के 169 शहर में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर नाम से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि जहां पूरी दुनिया में महंगी होती स्वास्थ्य सेवाएं चिंता का विषय है और महंगे उपचार से आर्थिक स्थिति पर सीधा-सीधा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में प्रदेश में 50 से 71ः की छूट पर उच्च गुणवत्ता के जेनेरिक दवाइयां आम लोगों को उपलब्ध कराने यह महत्ती योजना शुरू की जा रही। इन जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में जहां 251 एलोपैथी की जेनेरिक दवाईयां सस्ती दरों में मिलेंगी, वहीं 27 प्रकार की सर्जिकल आइटम, 69 तरह की छत्तीसगढ़ हर्बल उत्पाद भी मिलेंगे। अतः सबसे अपील है कि शहरों में खोले जा रहे इन सस्ती दवा दुकानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही फार्मासिस्ट और डॉक्टर से भी अपील की कि जेनेरिक दवा का प्रचार-प्रसार में सहयोग करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस मौके पर स्थानीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम के महापौर श्री विजय देवांगन ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री के हाथों वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए सस्ती दवा दुकान श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के नाम से शुरू किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि धमतरी शहर में दो दवा दुकान इस योजना के तहत खोली गई है, इससे उम्मीद है कि इससे आम जनता को काफी लाभ पहुंचेगा क्योंकि उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवा काफी सस्ते दरों में मिल पाएंगी। उन्होंने साथ ही आनेवाले समय में निगम क्षेत्र में सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर जल्द खोले जाने की बात बताई, जिससे जिलेवासियों को सस्ते दर पर विभिन्न जांच सुविधा मुहैय्या हो पाएंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जिनकी बदौलत सस्ती दवाएं लोगों को मिलेंगी। कार्यक्रम में दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष श्री विपिन साहू ने प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आमजनों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए उनका साधुवाद किया और इस कड़ी में आज से शुरू की गई श्री धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान से उम्मीद जताई कि आम लोगों को सस्ते दर पर उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सुलभ हो पाएंगी।

इस अवसर पर मोहन लालवानी, शरद लोहाणा, आनंद पवार ने भी सस्ती दवा दुकान खोले जाने पर अपने उद्बोधन में हर्ष व्यक्त किया। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने कहा कि इस योजना के तहत धमतरी शहर में दो दवा दुकान संचालित होंगी। इनमें एक इंडोर स्टेडियम और दूसरा सुभाष नगर में गुप्ता नर्सिंग होम के सामने। साथ ही सभी नगर पंचायतों में भी एक-एक श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित होगी। केवल नगरी नगर पंचायत को छोड़ शेष सभी दुकानें आज से शुरू हो रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों तक इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित किया जाएगा और साथ ही डॉक्टर्स भी ऐसी जेनेरिक दवा मरीजों को लिखें यह प्रयास किया जाएगा। आयुक्त नगर निगम श्री मनीष मिश्र ने इस मौके पर बताया कि इस योजना का क्रियान्वयन धमतरी अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के जरिए किया जाएगा। यहां जेनेरिक दवाएं तो मिलेंगी ही साथ ही हर्बल उत्पाद अन्य जन उपयोगी सामग्री इत्यादि भी उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर इंडोर स्टेडियम में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, वन मण्डलाधिकारी श्रीमती सतोविशा समाजदार सहित नगरनिगम पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी तादाद में आमजन, मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

                                           

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05