Advertisement

PM Modi Ka Bhashan LIVE : बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन पर आज बड़ी खबर? पीएम मोदी सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित ।

PM Modi Ka Bhashan LIVE : बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन पर आज बड़ी खबर? पीएम मोदी सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

PM Modi Ka Bhashan LIVE : बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन पर आज बड़ी खबर? पीएम मोदी सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएमओ ने ट्वीट कर पीएम मोदी के संबोधन की जानकारी दी। इससे पहले पीएम मोदी ने 100 वैक्सीन डोज पूरी होने को लेकर देश को बधाई दी थी। पीएम के संबोधन को लेकर ट्विटर पर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि पीएम मोदी बच्चों की कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। जानें कोरोना और पीएम मोदी के संबोधन से जुड़े पल-पल के अपडेट

PM Modi Ka Bhashan LIVE : बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन पर आज बड़ी खबर? पीएम मोदी सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

PM Modi Ka Bhashan LIVE : बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन पर आज बड़ी खबर? पीएम मोदी सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

सोशल मीडिया पर लोग रहे कयास
पीएमओ की तरफ से पीएम मोदी के राष्ट्र के संबोधन वाले ट्वीट पर लोग तरह के कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये अचानक क्या हो गया। एक यूजर ने उम्मीद जताई की पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो सकती हैं। उम्मीद है पीएम मोदी इस पर बात करेंगे

राजस्थान में 6.10 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक दी गई
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी टीकाकरण अभियान के तहत राजस्थान में अबतक 6.10 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है। राज्य के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के छह करोड़ 10 लाख 93 हजार 738 लोगों को टीके की खुराक लगाई जा चुकी है। इनमें से चार करोड़ 21 लाख 52 हजार 775 लोगों को टीके की पहली व एक करोड़ 89 लाख 40 हजार 963 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 883 नए मामल
पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 833 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 15.83 लाख हो गई। अधिकारियों ने मामलों में वृद्धि की वजह दुर्गा पूजा समारोहों में भीड़ जुटने को बताया है। कोलकाता नगर निगम में स्वास्थ्य प्रभारी अतिन घोष ने कहा कि मामलों में वृद्धि का पहले से ही अनुमान था क्योंकि लोग बिना मास्क पहने खरीदारी और पंडाल में घूमने के लिए निकले थे।

100 करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवच, बोले पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूने पर कहा कि यह उपलब्धि पूरे भारत और इसके नागरिकों की है। पीएम मोदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है कि आज भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। 100 वर्षों में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए, देश के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवच है।

आत्मनिर्भर भारत की दिवाली है 100 करोड़ टीकाकरण : मंडाविया

भारत द्वारा कोविड के खिलाफ 100 करोड़ टीकाकरण हासिल करने के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के लिए दिवाली है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के द्दढ़ निश्चय के कारण देश इस मुकाम को हासिल करने में सक्षम हुआ है।

शाह बोले- 100 करोड़ कोविड वैक्सीन तक पहुंचना एक ऐतिहासिक क्षण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगाने की उपलब्धि हासिल करने को एक ऐतिहासिक और गौरवमयी क्षण बताते हुए इस अवसर पर पूरे देश को बधाई दी है। शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘ऐतिहासिक व गौरवमयी क्षण! आज भारत ने 100 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाने के लक्ष्य को प्राप्त कर नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व व निरंतर प्रोत्साहन से एक ऐसा कीर्तिमान बनाया है, जिसने पूरे विश्व को नए भारत की अपार क्षमताओं से पुन: परिचित कराया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05