Advertisement

मेगा लीगल सर्विस कैम्प 24 अक्टूबर को

धमतरी : मेगा लीगल सर्विस कैम्प 24 अक्टूबर को

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

धमतरी 23 अक्टूबर 2021मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन रविवार 24 अक्टूबर को किया जाएगा। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश सुधीर कुमार सहित कलेक्टर पी.एस.एल्मा, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया और चयनित विभागों के वक्ता उपस्थित रहेंगे। साथ ही जिला मुख्यालय के लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी भी सभा कक्ष में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा संबंधित जनपद पंचायतों में वीडियो कॉन्फ्रंेस के जरिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी और हितग्राही जुड़ेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े दस से सवा 11 बजे तक बिलासपुर उच्च न्यायालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण होगा। इसके बाद सुबह साढ़े 11 से सवा 12 बजे तक जिला न्यायाधीश, कलेक्टर एवं अन्य चयनित विभाग प्रमुखों द्वारा उद्बोधन और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सवा 12 बजे लाभार्थियों को लाभ का वितरण किया जाएगा। गौरतलब है कि मेगा लीगल कैम्प के जरिए जिले के लगभग 4240 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर एल्मा ने सभी अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57