Advertisement

पहाड़ी कोरवा युवाओं को दिया गया मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण

पहाड़ी कोरवा युवाओं को दिया गया मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   परियोजना प्रशासक कार्यालय द्वारा लुण्ड्रा जनपद के विशेष संरक्षित आदिवासी वर्ग पहाड़ी कोरवा युवाओं को मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक  दिलाया गया। लुण्ड्रा जनपद के सीईओ  संजय दुबे ने बताया कि लुण्ड्रा जनपद के विभिन्न ग्रामों के 28 पहाडी कोरवा युवाओं को वर्ष 2020 में गैर सरकारी संस्था ग्रामीण साक्षरता संस्थान के द्वारा मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं में किसी प्रकार का असंतोष नहीं है। उन्होंने बताया कि मोटर ड्राइविंग के सफल संचालन के संबंध में पहाड़ी कोरवा युवाआें एवं संस्था द्वारा शपथ पत्र भी दिया गया है। मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण के संबंध में भ्रामक जानकारी के आधार पर कदाचरण की कोशिश करने वाले व्यक्ति अभय नारायण पांडेय के विरूद्ध ग्रामीण साक्षरता संस्थान के अध्यक्ष द्वारा धौरपुर थाना में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57