Advertisement

जागृत स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अण्डा बेचकर कमाए 19 हजार

जागृत स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अण्डा बेचकर कमाए 19 हजार

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत मंगारी स्थित गोठान में जागृत स्व सहायत समूह की महिलाओं ने मुर्गी पालन से अण्डें बेचकर 19 हजार 500 रुपए की आय प्राप्त की है। कलेक्टर  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के मॉडल गोठानों में मुर्गी पालन की वैज्ञानिक विधि थ्री-टियर केज के माध्यम से स्व सहायता की महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही है। समूह की अध्यक्ष लुन्डी बड़ा ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा 250 नग लेयर बर्ड मिला था। थ्री-टियर केज के माध्यम से मुर्गी पालन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण भी हमें दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रति-दिन 250 अण्डों का 5 रुपए प्रति नग की दर से विक्रय किया जा रहा है। अबतक 3 हजार 900 अण्डों का विक्रय किया गया है। इस कार्य से समूह को प्रतिमाह अच्छी आमदनी हो रही है। जिले के गोठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित कर महिला स्व सहायता समूह को वहां संचालित एक्टिविटि से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से लाभान्वित किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57