जिला स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जौहर

जिला स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जौहर

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  75वां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत  जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के तत्वाधान में शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर के महिलाओं ने अपना जौहर दिखाया जिसमें 7 सामुहिक एवं 19 व्यक्तिगत स्पर्धा में 350 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रतियोगिता शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सभापति अर्पिता सिंहदेव तथा सरला सिंह की उपस्थिति में किया गया वहीं प्रतियोगिता का समापन पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले , नगरसेना के संभागीय कमाण्डेंट राजेश पाण्डेय एवं  अपर कलेक्टर  एएल ध्रुव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

एसपी  अमित तुकाराम कांबले ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह के खेल आयोजन किया जाना चाहिए। प्रतियोगिता से बालिकाओं के खेल प्रतिभा को निखारा जा सकता सकता है। अपर कलेक्टर  एएल ध्रुव ने कहा कि छात्रों  में विभिन्न प्रतिभा छुपी रहती है। खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से वह बाहर आता है। खेल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी हमारे जिले हमारे राज्य को गौरवान्वित करेंगे।

खेल अधिकारी देवेन्द्र सिन्हा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबाल, एथलेटिक्स, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, भारतोल्लन, तीरंदाजी एवं रस्साकसी खेल के करीब 350 बालिकाओं ने भाग लिया। सभी विजयी खिलाडियों को विशिष्ट अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी आने वाले समय मे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। कार्यक्रम में खेल विभाग के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।