Advertisement

सोहगा गोठान में चल रहे आजीविका गतिविधियों को जनप्रतिनिधियों ने सराहा

सोहगा गोठान में चल रहे आजीविका गतिविधियों को जनप्रतिनिधियों ने सराहा

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिला पंचायत अध्यक्ष  मधु सिंह और जिला पंचायत सदस्य  राकेश गुप्ता ने बुधवार को अम्बिकापुर जनपद के मॉडल गोठान सोहगा का निरीक्षण कर विभिन्न आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही मुर्गी पालन, बटेर पालन, वर्मी खाद निर्माण, मल्चिंग विधि से सब्जी की खेती आदि आजीविका गतिविधियां की सराहना की।

इस दौरान जिला पंचायत के अध्यक्ष ने समूह की महिलाओं से ग्राहक बन अंडे भी खरीदे। जिला पंचायत अध्यक्ष  मधु सिंह ने समुह की महिलाओं को गोठान में वर्ष भर आजीविका गतिविधियां संचालित कर आय प्राप्त करने प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत सदस्य  राकेश गुप्ता ने समूह की महिलाओं को गोठान के बाड़ी में आलू ,बैगन, भिंडी आदि की सब्जियां लगाने कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के गोठानों को  मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। रीपा के तहत गोठान में औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही है वही मुर्गी पालन, बटेर पालन तथा मछली पालन के कार्य भी किए जा रहे है। पशुओं हेतु हरे चारे के लिए चारागाहों में नेपियर घास लगाई गई है।

इस दौरान जनपद सीईओ  एसएन तिवारी, वैज्ञानिक डॉ प्रशांत शर्मा, पीओ  नितेश जायसवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47