Advertisement

शक्तिकांत दास अब साल 2024 तक रहेंगे रिज़र्व बैंक के गवर्नर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्ति कांत दास को 3 साल के लिए नियुक्त किए गए थे शशिकांत दास की 3 साल और कार्य अवधि बढ़ाने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली अपॉइंटमेंट कमिटी ऑफ़ कैबिनेट ने लिया है आइए जानते हैं इससे संबंधित आवश्यक जानकारी

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल मोदी सरकार ने तीन और साल के लिए बढ़ा दिया है.

शक्तिकांत दास अब दिसंबर 2024तक आरबीआई के गवर्नर रहेंगे. दास को 2018 में 11 दिसंबर को आरबीआई का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया था.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तब वो तीन साल के लिए नियुक्त किए गए थे. शक्तिकांत दास की तीन और साल की कार्यावधि बढ़ाने का फ़ैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली अपॉइंटमेंट कमिटी ऑफ कैबिनेट ने लिया है.

शक्तिकांत दास 2015 से 2017 तक आर्थिक मामलों के सचिव रहे थे और 2017 में ही इस पद से रिटायर हुए थे.

नवंबर 2016 में की गई नोटबंदी की योजना तैयार करने वाली टीम में उनकी भूमिका अहम बताई जाती है.

शक्तिकांत दास ने 2018 दिसंबर में उर्जित पटेल की जगह ली थी.

उर्जित पटेल ने गवर्नर पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. तब पटेल के कार्यकाल में नौ महीने शेष थे. पटेल ने इस्तीफ़े के पीछे निजी वजह बताई थी.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47