Advertisement

नरवा उपचार से बढ़ा 7 हेक्टेयर सिंचित रकबा

नरवा उपचार से बढ़ा 7 हेक्टेयर सिंचित रकबा

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजना के अंतर्गत नरवा घटक के तहत लुण्ड्रा जनपद के बेरापानी नाला के उपचार से करीब 7 हेक्टेयर सिंचित रकबा में वृद्धि हुई है। नाले का उपचार होने से अब केवल वर्षा काल में बहने वाले नाले में बारिश के बाद भी पानी भरा है। आस-पास के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है जिससे अब सब्जी की भी खेती की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लुण्ड्रा जनपद के ग्राम पंचायत ससौली के आसपास करीब 5 किलोमीटर लंबा बेरापानी नाला बहता है। इस नाले का उपचार इस वर्ष बारिश से पहले मनरेगा के माध्यम से किया गया। उपचार अंतर्गत 5 ब्रशवुड, 5 अर्दन गली प्लग, 1200 स्ट्रेगर कंटूर स्ट्रेच, 67 नग बोल्डर चेक डेम, 4 नग गैबीयन तथा 4 डबरी का निर्माण कर उपचार पूर्ण किया गया है। बारिश से पहले संरचनाओं का निर्माण पूरा हो जाने से  वर्षा जल का संचय काफी मात्रा में हुआ है।

करीब 30-35 किसानां को धान की खेती के लिए सिंचाई का लाभ मिला। इसी प्रकार  किसान विवेक यादव ने करीब 1 एकड़ में टमाटर लगाया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47