Advertisement

रायपुर : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 : मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति के प्रयासों को सराहा

रायपुर : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 : मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति के प्रयासों को सराहा

लोकगीतों के माध्यम से नशे के खिलाफ जनजागृति का संदेश

रायपुर 30 अक्टूबर 2021राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में विभिन्न स्टालों के निरीक्षण के दौरान जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा समाज कल्याण विभाग के स्टाल में पहुंचे तब वहां नशा मुक्ति के लिए लोकगीतों के माध्यम से संदेश दिया जा रहा था। आबकारी मंत्री श्री लखमा लोकगीत की धुन पर अपने आप को रोक नहीं पाए और गीत के लय और धुन थिरकने लगे। मुख्यमंत्री बघेल ने भी कलापथक दल द्वारा नशामुक्ति के गीतों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

   

उल्लेखनीय है कि साइंस कालेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सामाज कल्याण विभाग के कलापथक टीम द्वारा लगातार लोक गीतों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जा रही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM