Advertisement

कोरिया : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता की ली गयी शपथ

कोरिया : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता की ली गयी शपथ

कोरिया 31 अक्टूबर 2021देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार ने एकता की शपथ दिलाई। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी एकता की शपथ का वाचन किया गया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली। उन्होंने शपथ ली कि देश की एकता का यह संदेश देशवासियों के बीच फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करेंगे। अपने देश की एकता की भावना से शपथ ली गयी जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अनिल सिदार, सहायक आयुक्त सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47