Advertisement

मुंगेली : राजीव गांधी किसान न्याय योजना में उद्यानिकी फलस भी शामिल

मुंगेली : राजीव गांधी किसान न्याय योजना में उद्यानिकी फलस भी शामिल

जिले के 50 हेक्टेयर क्षेत्र में हरी सब्जियों की होगी खेती

किसानों को मिलेंगे 09 हजार रूपये प्रति एकड़ आदान सहायता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुंगेली 31 अक्टूबर 2021राज्य शासन द्वारा उद्यानिकी फसलो को लगातार बढ़ावा दी जा रही है। इसी तारतम्य में अब उद्यानिकी फसलों को भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना में शामिल कर लिया गया है। इस योजना में खरीफ वर्ष 2021 में उद्यानिकी की फसल लगाने वाले किसान ही पात्र होंगे। जिले में अब तक करीब 50 हेक्टेयर हरी सब्जियों की खेती को योजना में शामिल किया गया है। उद्यानिकी खेती करने वाले किसानो को प्रति एकड़ नौ हजार रूपये की आदान सहायता राशि दी जाएगी। उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने आज यहां बताया कि धान के बदले कोदो, कुटकी, गन्ना, अरहर, सोयाबीन, दलहन-तिलहन, सुगंधित धान लगाने वाले किसानों को 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। धान की खेती में किसानों को पानी की अधिक जरूरत होती है। वहीं श्रम भी अधिक लगता है और अधिक आय भी नहीं हो पाती। अब किसानों को अधिक आय प्रदाय करने के लिए उद्यानिकी फसलों पर जोर दिया जा रहा है। उद्यानिकी खेती करने किसानो को अधिक मुनाफा होगा। कम पानी में फसल तैयार हो जाती है। बाजार भाव की दर से किसान अपनी फसल बेच लेते है। इस खेती को बढावा देने के लिये उद्यान विभाग के माध्यम से किसानो को सब्जी एवं पौधे बांटे जाते है। किसानो को सब्जी स्टोर कर रखने के लिये अनुदान पर पैक हाउस बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्यानिकी फसलो में टमाटर, बैगन, बरबट्टी, करेला, कद्दू वर्गीय, फलदार, वानिकी पौध रोपण पर किसानो को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह राशि उन्हे लगातार तीन वर्ष तक मिलेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिये किसानो को कृषि, उद्यान और राजस्व विभाग में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47