Advertisement

राज्य में रबी फसलों की बुआई शुरू एक लाख 36 हजार 440 हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बुआई

रायपुर : राज्य में रबी फसलों की बुआई शुरू एक लाख 36 हजार 440 हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बुआई

सवा 18 लाख हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य

रायपुर, 01 नवम्बर 2021 राज्य में रबी फसलों की बोनी का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। अब तक एक लाख 36 हजार 440 हेक्टेयर रकबे में विभिन्न प्रकार की रबी फसलों की बोनी हो चुकी है। इस साल राज्य में 18 लाख 25 हजार हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य है, जो गत वर्ष राज्य में 17 लाख 48 हजार 680 हेक्टेयर में हुई रबी फसलों की खेती की तुलना में 76 हजार 320 हेक्टेयर अधिक है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल रबी सीजन में अब तक गेंहू, धान, मक्का, जौ, ज्वार एवं अन्य अनाज फसलों की बोनी 1600 हेक्टेयर मे, दलहन फसलों की बोनी 95 हजार 900 हेक्टेयर में, तिलहन फसलों की बोनी 20 हजार 840, गन्ना की बोनी 4 हजार 280, साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बोनी 13 हजार 630 हेक्टेयर में हो चुकी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47