Advertisement

सूरजपुर : लघु फिल्म महोत्सव- शूट फॉर लीगल अवेयरनेस -सीजन का आयोजन 09 नवम्बर से 12 नवम्बर तक

सूरजपुर : लघु फिल्म महोत्सव- शूट फॉर लीगल अवेयरनेस -सीजन का आयोजन 09 नवम्बर से 12 नवम्बर तक

सूरजपुर/2 नवम्बर 2021राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मुख्य संरक्षक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अरूप कुमार गोस्वामी एवं न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी, कार्यपालक अध्यक्ष छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार कानूनी जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म महोत्सव- शूट फॉर लीगल अवेयरनेस-सीजन 2020 का आयोजन 09 नवम्बर से 12 नवम्बर 2021 तक पं0 दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम, रायपुर में किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ज्ञात हो कि यह फिल्म समारोह वर्ष 2020 में आयोजित किया जाना था परन्तु कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। फिल्म फेस्टिवल में 663 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई है, जिसमें से 119 छ.ग. राज्य से, 263 अन्य प्रदेशों से तथा 279 फिल्में विदेशों से प्राप्त हुई है। फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में चार विषयों को सम्मिलित किया किया गया था, जिसके अंतर्गत मानव तस्करी, बच्चों के अधिकार -बाल श्रम,बाल शिक्षा आदि, नशा उन्मूलन तथा नशा पीड़ितों के पुनर्वास तथा साइबर क्राईम शामिल हैं। फिल्मों की अवधि 5 से 10 मिनट है तथा जिन्दी, अग्रेजी तथा छत्तीसगढ़ी भाषा के अतिरिक्त अन्य भाषाओं की फिल्में जिन्हें अग्रेजी भाषा में सबटाईटल दिया गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ फिल्म को एक लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार पचास हजार रूपये, बेस्ट सुपर शार्ट फिल्म को ईक्कीस हजार रूपये, सुपर शार्ट फर्स्ट रनर अप को ग्यारह हजार रूपये, सेकण्ड रनर अप को पॉच हजार एक सौ रूपये प्रदान किये जाऐंगे। इसके अलावा पॉच फिल्मों को स्पेशल ज्युरी अवार्ड भी दिया जावेगा। फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ 09 नवम्बर से 12 नवम्बर 2021 तक के प्रतियोगिता में शामिल की गई चयनित फिल्मों का प्रदर्शन आम जनता के लिए निःशुल्क किया जावेगा। फिल्म फेस्टिवल का आयोजन जी.पी.आर.एस.एस. रायपुर के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है। फिल्म फेस्टिवल की तैयारी अरविन्द वर्मा, जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर तथा सिद्धार्थ अग्रवाल, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में प्रारम्भ कर दी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47