Advertisement

बालोद : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का प्रारंभिक प्रकाशन

बालोद : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का प्रारंभिक प्रकाशन

बालोद, 02 नवम्बर 2021भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2022 जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम अनुसार 01 नवम्बर 2021 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है तथा अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2021 तक दावा आपत्ति लिया जाएगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 14 नवम्बर 2021 एवं 21 नवम्बर 2021 को विशेष शिविर आयोजित कर अभियान चलाया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुनरीक्षण कार्यक्रम में समस्त पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में व्यापक रूप से जोड़ने एवं डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम हटाने का कार्य किया जाना है। पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदान केन्द्र पर अभिहित अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो दावा आपत्ति प्राप्त करेंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु फार्म-6, प्रवासी मतदाता पंजीयन हेतु फार्म-6क, मतदाता सूची से नाम हटाने हेतु फार्म-7, मतदाता सूची में नाम पता सुधरवाने हेतु फार्म-8, उसी विधानसभा क्षेत्र में निवास स्थल बदलवाने हेतु फार्म-8क निर्धारित प्रारूप में प्राप्त किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटान और सुधारने के लिए संबंधित मतदान केन्द्र के अभिहित अधिकारी या बी.एल.ओ. से सम्पर्क कर सकते हैं। ऑनलाईन द्वारा वोटर हेल्पलाईन एप्प या एनवीएसपी डॉट इन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र 59-संजारी बालोद के लिए श्री रामसिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी है। विधानसभा क्षेत्र 60-डौण्डीलोहारा के लिए श्रीमती प्रेमलता चंदेल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डौण्डीलोहारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी है। तहसीलदार डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी है। विधानसभा क्षेत्र 61-गुण्डरदेही के लिए श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुण्डरदेही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी है। तहसीलदार गुण्डरदेही एवं अर्जुन्दा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त है। विधानसभा क्षेत्र 59-संजारी बालोद में कुल मतदाता 105577 पुरूष, 108086 महिला, विधानसभा क्षेत्र 60-डौण्डीलोहारा में कुल मतदाता 104529 पुरूष, 107330 महिला एवं विधानसभा क्षेत्र 61 गुण्डरदेही में मतदाता 116335 पुरूष, 115116 महिला है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47