बेमेतरा : ग्राम रांका मे उत्खनन मे मिली मां काली की प्रतिमा

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

बेमेतरा : ग्राम रांका मे उत्खनन मे मिली मां काली की प्रतिमा

ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं एसपी से की सौजन्य मुलाकात

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा 03 नवम्बर 2021जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम रांका मे हॉल ही मे तालाब के पास मैदान मे खुदाई के दौरान निकली मां काली की मूर्ति को संरक्षित किया जायेगा। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर से आज ग्राम रांका के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर एवं एसपी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि लोगों की आस्था का पूरा ध्यान रखा जायेगा। ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं एसपी से पुरातत्व विभाग के मार्गदर्शन मे जहां से प्रतिमा प्राप्त हुई है उस स्थान पर उत्खनन कार्य कराये जाने का अनुरोध किया। प्रतिनिधि मण्डल मे सरपंच प्रतिनिधि संतोष टण्डन, पूर्व सरपंच चैतराम निषाद, वरिष्ठ नागरिक सदाराम निषाद, बलराम साहू, शांति लाल साहू, सनत कुमार निषाद एवं पंचायम सचिव रोहित बन्जारे उपस्थित थे।