Advertisement

दन्तेवाड़ा  : ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

दन्तेवाड़ा  : ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

दन्तेवाड़ा, 03 नवम्बर 2021जिला में संचालित समस्त शासकीय-अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आई.टी.आई, एवं पॉलिटेक्निक आदि के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें  अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान किया जाना है। इसकी पात्रता रखने वाले सभी विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र 2021-22 से ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http//postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है। जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों को पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव/स्वीकृत लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 में निम्नानुसार तिथि निर्धारित की गई है-

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक, Draft Proposal  Lock करने हेतु 01 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2021 तक, Sanction Order Lock करने हेतु 01 नवम्बर से 20 दिसम्बर 2021 तक, Disburse शासकीय/अशासकीय 25 दिसम्बर 2021 तक निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2020-21 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नही किये जावेंगे एवं Draft Proposal  Lock अथवा Sanction Order Lock करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47