गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के साथ आजीविका के साधन को भी मिल रही मजबूती- मंत्री भगत

गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के साथ आजीविका के साधन को भी मिल रही मजबूती- मंत्री भगत

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में शुक्रवार को मैनपाट जनपद के उडुमकेला गोठान में विधिवत गोवर्धन पूजा की। उन्होंने गायों को माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर अभिनन्दन किया और खीर, गुड़ तथा हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर मवेशियों के लिए सूखे चारे की व्यवस्था हेतु पैरादान महाअभियान की भी शुरुआत की गई। खाद्य मंत्री ने समूह की महिलाओं की मांग पर उडुमकेला गोठान में महिलाआें के लिए  बैठक व्यवस्था हेतु शेड निर्माण तथा जर्जर स्कूल भवनो के मरम्मत कार्य  स्वीकृत करने की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करने के साथ ही गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही ग्रामीण आजीविका को मजबूत भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज गोठान दिवस मनाया जा रहा है और गोवर्धन पूजा कर गौवंश के प्रति आस्था व्यक्त की जा रही है। नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी, किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना किसानों और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने की सशक्त कड़ी है। गोधन न्याय योजना देश की इकलौती योजना है जिसके माध्यम से गोपालकों से 2 रुपए में गोबर की खरीदी की जा रही है। समूह की महिलाएं गोबर से वर्मी खाद बनाकर बेच रही है, जिससे उनको अच्छी आय मिल रही है। गोठान में महिलाएं मुर्गी पालन, बटेर पालन, बाड़ी विकास, सहित कई आजीविका गतिविधियाँ से जुड़कर आर्थिक रूप से मज़बूत हो रही है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के 80 प्रतिशत किसानों को ध्यान में रखकर योजना बनाती है ताकि अधिक से अधिक जनता को लाभ मिले। किसानों का धान सबसे अधिक मूल्य पर खरीदने पर खेती में उनका भरोसा बढ़ा है और रकबा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी 1 दिसम्बर 2021 से धान खरीदी होगी। खरीदी के लिए बारदाने की कमी को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। कलेक्टर ने कहा कि गोठानों में रीपा के तहत 5 आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित की जा रहीं है जिससे समूह की महिलाओं के लिए आय की सुनिश्चित साधन होगी। उन्होंने कहा कि गोवंश के संवर्धन के साथ-साथ गोठानों  को आजीविका केन्द्र के रुप में विकसित की जाएगी। आने वाले समय में गोठानों में सेल्स काउंटर भी बनाए जाएंगे जिसमें गोठानों में उत्पादित सामग्री को प्रदर्शित की जाएगी।

खाद्य मंत्री ने समूह की महिलाओं से खरीदा गोबर के दीये- खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कार्यक्रम स्थल पर समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टाल से  गोठानों में निर्मित गोबर के दीये, मिट्टी के पात्र, शकरकंद सहित अन्य सामग्री खरीदी। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा मुर्गी पालन कर अण्डा बेचकर आय प्राप्त करने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल यादव, सरपंच फुलसिता मिंज,  गणेश सोनी , एसडीएम  अनमोल टोप्पो, तहसीलदार  शशिकांत दुबे, जनपद सीईओ  जयगोविंद गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।