खाद्य मंत्री ने मैनपाट के कई गोठानों में किया गोवर्धन पूजा

खाद्य मंत्री ने मैनपाट के कई गोठानों में किया गोवर्धन पूजा

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ//सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार को मैनपाट के एक दिवसीय दौरे में बिहीबाड़ी, लालमुड़ा, बैगहवा तथा सपनादर गोठान में आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर गऊओं को गुड़ के लड्डू और हरा चारा खिलाया।

मंत्री  भगत ने सपनादर के देवस्थल मंदिर प्रांगण में छत की ढलाई के लिए 2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री  भगत ने सपनादर में आयोजित 3 दिवसीय गोवर्धन यज्ञ में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने देवस्थल से लगे हुए जगह को सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की सरकार है। हमने किसानों से सबसे अधिक दर पर धान खरीदी की। किसानों की सेवा के लिए गोधन न्याय योजना को लाया गया। यहां पर गोबर से लेकर धान तक को खरीदा जाता है। आम जनता के जेब में पैसा डालने की व्यवस्था सरकार ने की है। हमने गोवर्धन पूजा के दिन को गोठान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा प्रयासरत् रहता हूं। बतौली के चिरंगा में प्रस्तावित एलुमिना रिफाइनरी फैक्टरी को निरस्त करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैंने पत्र भी लिखा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।