Advertisement

मैनपाट : खाद्य मंत्री भगत ने ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से गौठानों में किया गोवर्धन पूजा

रायपुर : खाद्य मंत्री भगत ने ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से गौठानों में किया गोवर्धन पूजा

सपनादर के मंदिर प्रांगण में छत निर्माण के लिए 2 लाख रुपए की स्वीकृति दी

मैनपाट 06 नवम्बर 202खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत आज मैनपाट अन्तर्गत ग्राम बिहीबाड़ी, लालमुड़ा, बैगहवा तथा सपनादर गोठान में आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल हुए। श्रीभगत ने ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर गायो को गुड़ के लड्डू और हरा चारा खिलाया। मंत्री भगत ने ग्राम सपनादर के देवस्थल मंदिर प्रांगण में छत निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की तथा यहां आयोजित 3 दिवसीय गोवर्धन यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा कर समस्याओं का तत्काल निराकरण किया। उन्होंने देवस्थल से लगे हुए जगह के लिए सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने अधिकारियों को निर्देशित किया। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

      मंत्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित मे काम कर रही है। राज्य सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों की सेवा के लिए ही गोधन न्याय योजना प्रारम्भ की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार गोबर से लेकर धान तथा वनोपज खरीदकर आम जनता तथा किसानों, मजदूरों के जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। राज्य सरकार गोवर्धन पूजा के दिन को गोठान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की है। श्री भगत ने इस दौरान बताया कि वे बतौली के चिरंगा में प्रस्तावित एलुमिना रिफाइनरी फैक्टरी को निरस्त करने के लिए पत्र लिखा है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47