Advertisement

रायपुर : आस्था और उल्लास का पर्व है छठ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर : आस्था और उल्लास का पर्व है छठ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छठी मइया सबकी मनोकामना पूरा करेंगी
छठ पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर, 10 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छठ पर्व के अवसर पर भिलाई-खुर्सीपार में छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। यहा डूबते सूर्य को अर्ध्य देने एकजुट हुए हजारों छठ व्रतियों के साथ उन्होंने पूजा कर सबको बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छठ पूजा सूर्य और छठ मइया की उपासना का पर्व है। छठ पर्व के दौरान कठिन व्रत का अनुष्ठान करते हुए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के कल्याण और स्वास्थ्य की मंगल कामना की जाती है। छठी मइया हम सबकी आराधना और मनोकामना पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि सूर्य के बिना कुछ सम्भव नहीं है। सूर्य ऊर्जा का स्रोत है। छत्तीसगढ़ के हजारों लोग इस पूजा में शामिल होते हैं। इसलिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए छठ पूजा के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर समाज की मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने छठ घाट पर पहुंच कर दीपदान और पूजा अर्चना भी की। 
कार्यक्रम में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति अपनेपन का अहसास कराता है। मुख्यमंत्री हर समाज के कार्यक्रम में लगातार पहुँचते हैं। आज भी उनका यहाँ आगमन हुआ यह सौभाग्य और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर अवकाश की मांग वर्षों से थी। मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने समाज की यह मांग पूरी कर दी और छत्तीसगढ़ में छठ पर्व के दिन को अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर सूर्य कुंड विकास समिति लक्ष्मण नगर छावनी भिलाई के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में छठ व्रतधारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47